Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भारत के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने क्रिकेट को कहा अलविदा…

भारत के दिग्गज लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने गुरुवार को क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। 42 वर्षीय मिश्रा ने दो दशक से अधिक लंबे क्रिकेट करियर को अलविदा कहा। उन्होंने आखिरी बार भारत के लिए वर्ष 2017 में अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था, जबकि उनका अंतिम प्रतिस्पर्धी मैच 2024 आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ रहा। मिश्रा ने कहा कि बार-बार चोटिल होने और युवा खिलाड़ियों को मौका देने की इच्छा के चलते उन्होंने यह बड़ा फैसला लिया है।

शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर

मिश्रा को भारत के महान स्पिनरों अनिल कुंबले और हरभजन सिंह की मौजूदगी के कारण टेस्ट टीम में जगह पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद उन्होंने अपने करियर में कई यादगार प्रदर्शन किए और भारतीय स्पिन आक्रमण का अहम हिस्सा बने।

क्रिकेट ने दी अनमोल सीख

मिश्रा ने कहा, “क्रिकेट के साथ मेरा सफर 25 साल लंबा रहा। यह खेल मुझे अनमोल यादें और जीवन की अहम सीख देकर जा रहा है। मैं बीसीसीआई, हरियाणा क्रिकेट संघ, सहयोगी स्टाफ, अपने साथी खिलाड़ियों और परिवार का आभारी हूं। प्रशंसकों का समर्थन हमेशा मेरी ताकत बना रहा।”

आईपीएल में भी मिश्रा ने अपनी गेंदबाजी से खास पहचान बनाई। वह लीग में सबसे सफल स्पिनरों में गिने जाते हैं और हैट्रिक लेने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं। अमित मिश्रा का संन्यास भारतीय क्रिकेट में एक युग का अंत माना जा रहा है, जिन्होंने अपनी लेग स्पिन से लंबे समय तक टीम इंडिया और आईपीएल में चमक बिखेरी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

Exit mobile version