Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

फर्जी दस्तावेज लगाकर ट्रांसफर कराने वाला ग्रामीण चिकित्सा सहायक पकड़ा गया…

जिले में पदस्थ एक ग्रामीण चिकित्सा सहायक फर्जी दस्तावेज का सहारा लेकर अपने पदस्थापना स्थल से ट्रांसफर कराने के मामले में पकड़ा गया है। आरोपी का नाम रामसेवक साहू है, जिसने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ का कथित स्थानांतरण आदेश विभाग में प्रस्तुत किया था। इस आदेश में उसका ट्रांसफर जतरी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छुरीकला, जिला कोरबा दर्शाया गया था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब उसे कार्यमुक्त किया गया। इसके बाद उच्च विभाग रायपुर से जानकारी मिली कि रामसेवक साहू का कोई ट्रांसफर आदेश जारी ही नहीं हुआ है। जांच में यह साफ हो गया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेज लगाकर ट्रांसफर कराया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), रायगढ़ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चिकित्सा सहायक के खिलाफ धारा 318(4)-BNS, 336(3)-BNS और 338-BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

(विज्ञापन एवं न्यूज़ के लिए संपर्क :99934-54909)

Exit mobile version