Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, राजधानी समेत कई जिलों में बदला मौसम का मिजाज…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, वहीं राजधानी रायपुर में भी दिनभर बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
रायपुर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और दुर्ग जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज बारिश भी हुई।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version