Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

हत्या मामले में कलेक्ट्रेट घेराव करने जा रहे ग्रामीणों को पुलिस ने रोका, हाईवे पर चक्काजाम…

बिलासपुर/संवाददाता (02 सितम्बर 2025)

बिलासपुर रतनपुर थाना क्षेत्र के भरारी गांव में 13 वर्षीय चिन्मय सूर्यवंशी की हत्या मामले में आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को ग्रामीण आरोपी को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेराव करने निकले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें गांव के बाहर ही रोक लिया। नाराज ग्रामीण रतनपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर बैठ गए और चक्काजाम कर दिया।

मौके पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अफसरों के समझाइश देने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त हुआ।

गौरतलब है कि 14 अगस्त को भरारी गांव के चिन्मय सूर्यवंशी (13) का शव खंडहरनुमा स्कूल में मिला था। जांच में खुलासा हुआ कि गेम खेलने के लिए मोबाइल न मिलने पर उसके ही रिश्तेदार छत्रपाल सूर्यवंशी (19) ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी छत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि हत्या की साजिश में आरोपी का पूरा परिवार शामिल है, लेकिन पुलिस जानबूझकर अन्य लोगों को बचा रही है। इसी को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हैं और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version