Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कबीरधाम में बड़ा खुलासा : सीक्रेट चेंबर वाले ट्रक से 2 क्विंटल गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार…

कबीरधाम : 02 सितम्बर 2025

कबीरधाम जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की खेप जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर कबीरधाम पुलिस ने एक आयशर ट्रक (क्रमांक PB 02 EJ 3009) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के बॉडी के नीचे बने गुप्त चेंबर का पता चला। क्रेन की मदद से जब इस सीक्रेट चेंबर को खोला गया तो पुलिस भी हैरान रह गई। चेंबर के अंदर से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तस्करों ने इस ट्रक को विशेष रूप से तस्करी के लिए डिजाइन कराया था। चेंबर इतनी बारीकी से बनाया गया था कि सामान्य जांच में पकड़ पाना संभव नहीं था।

पुलिस ने मौके से हरियाणा निवासी ईश्वर सिंह (48) और राजस्थान निवासी रामू सिंह परमार (32) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे गांजे की यह खेप ओडिशा से दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की सप्लाई कर चुके हैं।

गौरतलब है कि ओडिशा में बड़ी मात्रा में गांजा तैयार किया जाता है और वहीं से विभिन्न राज्यों में इसकी तस्करी की जाती है। कबीरधाम पुलिस की इस कार्रवाई को नशा माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version