Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, स्वर्गीय काशीनाथ गोरे जी की स्मारिका का किया विमोचन…

बिलासपुर: 31 अगस्त 2025,

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत रविवार को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन सिम्स ऑडिटोरियम में किया गया, जिसकी शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी उपस्थित रहे। दोनों ने मिलकर काशीनाथ गोरे को श्रद्धांजलि दी और उनके लोकहितकारी कार्यों को याद किया।

संघ प्रमुख बोले – “वसुधैव कुटुम्ब” है संघ का भाव

मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि आजकल संघ के 100 साल पूरे होने की चर्चा होती है, लेकिन इस 100 साल की यात्रा कैसे तय हुई, यह कम लोग जानते हैं। उन्होंने कहा – “संघ के स्वयंसेवकों ने कठिनाइयों के बीच भी शुद्धता, कर्मठता और अनुशासन के साथ लगातार समाज से संपर्क बनाए रखा। स्वयंसेवक अपने परिवार से निकलकर पड़ोस, समाज और फिर पूरे देश के लिए काम करता है। यही कारण है कि संघ को ‘वसुधैव कुटुम्ब’ कहा जाता है।” भागवत ने काशीनाथ गोरे को लोकहितकारी स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि उन्होंने हर जगह अपना धर्म निभाया। उन्होंने कहा – “हर कोई काशीनाथ नहीं बन सकता, लेकिन हर किसी को स्वयंसेवक बनने का प्रयास जरूर करना चाहिए।”

रमन सिंह ने याद किए पुराने दिन

कार्यक्रम में डॉ. रमन सिंह ने बताया कि जब वे प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थे, तब काशीनाथ गोरे कवर्धा आया करते थे। उस दौरान भारतमाता चिकित्सालय में सेवा प्रकल्प चल रहा था, जिसमें उन्हें चिकित्सक के तौर पर काम करना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज यह प्रकल्प बड़ा स्वरूप ले चुका है और शिक्षा व स्वास्थ्य दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

रमन सिंह ने कहा –”काशीनाथ जी का स्वभाव सहज और सरल था। वे न केवल बीजेपी या संघ से जुड़े थे, बल्कि समाज के सभी वर्गों से जुड़े रहते थे। उनके दरवाजे हर किसी के लिए खुले रहते थे।”

भूपेश बघेल पर निशाना

इस मौके पर डॉ. रमन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उस बयान की आलोचना भी की जिसमें उन्होंने संघ प्रमुख को लेकर टिप्पणी की थी। रमन सिंह ने कहा –”भूपेश बघेल इन दिनों अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं। वे जल्दबाजी में बोलते हैं, लेकिन संघ प्रमुख की बातों को समझने के लिए गहरी बुद्धि चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग निंदनीय है और यह स्वस्थ राजनीति के लिए सही संदेश नहीं है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version