Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भाजपा पदाधिकारियों की पहली बैठक आज, स्कूल सफाई कर्मचारी करेंगे घेराव…

रायपुर : 31 अगस्त 2025,

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक आज 31 अगस्त को सुबह 11.30 बजे भाजपा मुख्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में होगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन मौजूद रहेंगे। प्रदेश प्रभारी श्री नबीन शनिवार शाम राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इधर, अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के बैनर तले रविवार को स्कूल सफाई कर्मचारी भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर का घेराव करेंगे। संगठन के मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बताया कि सभी कर्मचारी पहले नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर एकत्रित होंगे, जहां से रैली निकालकर भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।

संघ की प्रमुख मांगों में पूर्णकालिक कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान, युक्तियुक्तकरण के तहत कर्मचारियों को यथावत कार्य पर रखना, साल में 12 माह का मानदेय भुगतान और सक्षम अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान करना शामिल है। संघ ने बताया कि घेराव के बाद घोषणा पत्र के वादों की याद दिलाते हुए राज्य शासन के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version