Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सायबर ठगी :घर बैठे कमाई का झांसा दिया और 11 लाख ट्रान्सफर करा लिए …

रायपुर : 31 अगस्त 2025,

घटना खमतराई इलाके के बसंत विहार गार्डन की है जहाँ गोंदवारा निवासी महिला को सायबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा दिया | और कुछ समय तक महिला बातों में उलझाकर उनसे 11 लाख 18 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए | कनु अवाल पति संतोष कुमार तिवारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल एवं अकाउंट के आधार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है |

टी.आई . खमतराई के अनुसार मीशो ऑनलाइन के माध्यम से पीडिता को मोबाइल पर लिंक मिला था | उससे पता चला की हर दिन तीन हजार की कमाई घर बैठे की जा सकती है | जब महिला ने सहमती जताई तो उन्हें और लिंक भेजे गए ,जिसके बाद उन्हें ग्रुप से जोड़ा गया | और ठगी की अंजाम दिए |

ख़बरें और भी…

Exit mobile version