Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तेलुगु समाज के वरिष्ट समाजसेवी ताता कृष्णा राव जी नहीं रहे …

रायपुर : 29 अगस्त 2025,

गहरा दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि तेलुगु समाज के वरिष्ठ समाजसेवी, सादगी और मिलनसार स्वभाव के धनी श्री ताता कृष्णा राव जी का आकस्मिक निधन दिनांक 28 अगस्त 2025 हो गया। वे विगत 15 दिनों से स्थानीय भाटागांव स्थित उर्मिला हॉस्पिटल में एडमिट थे | उनके निधन से समाज ने एक कर्मठ, ईमानदार और समाजहित के लिए सदैव तत्पर व्यक्ति को खो दिया है।

स्व. ताता कृष्णा राव जी ने सदैव समाज सेवा को अपना ध्येय माना और हर कार्य में सहयोग, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके द्वारा समाज एवं परिवार के लिए किए गए कार्यों को सदैव स्मरण किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा आज प्रातः 11:30 बजे उनके निवास स्थान शिवानंद नगर से निकाली गयी । समस्त तेलुगु समाज के बंधु एवं परिचित उपस्थित रहे |

श्री कृष्णा राव जी, ताता श्रीनिवास जी एवं ताता बाबू राव जी के चाचा थे। उनके परिवारजनों सहित संपूर्ण तेलुगु समाज इस अपूरणीय क्षति से व्यथित है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version