Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कबीरधाम में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब और लाहन जब्त…

कबीरधाम : 29 अगस्त 2025.

कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश तथा कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई गुरुवार सुबह (29 अगस्त) की गई।

जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के विशेष निर्देशन में चली कार्रवाई के दौरान कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए। टीम ने 105 बल्क लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 10,500 रुपये) जब्त की, वहीं 840 किलोग्राम महुआ लाहन (कीमत लगभग 42,000 रुपये) मौके पर नष्ट किया गया।

ग्राम सरोधा निवासी जयता राम मेरावी के मकान से 15 बल्क लीटर महुआ शराब जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

इसी गांव के शौकी राम के घर से भी 15 बल्क लीटर शराब बरामद हुई, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके अलावा ग्राम सरोधा के नाले किनारे से लावारिस हालत में 75 बल्क लीटर महुआ शराब और 840 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version