Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

दुर्ग में भुइंया ऐप हैकिंग, फर्जी खसरे बनाकर बैंक से 36 लाख का लोन…

दुर्ग : 28 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भुइंया सॉफ्टवेयर में सेंध लगाकर फर्जी खसरे तैयार करने और उनके आधार पर बैंक से लोन निकालने का मामला उजागर हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी नंद किशोर साहू को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपी दिनू राम यादव और एस राम बंजारे अभी फरार हैं।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 64 राज्य स्तरीय सम्मानित होंगे…

पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों ने पटवारी हल्का नंबर 16 के ग्राम अछोटी और मुरमुंदा के राजस्व रिकॉर्ड में हेरफेर कर नए खसरे तैयार किए। इन्हें असली दस्तावेज बताकर बैंक से 36 लाख रुपए का लोन हासिल किया गया। धोखाधड़ी से मिली रकम को कई खातों में ट्रांसफर किया गया, जिसमें से 20 लाख से अधिक राशि नंद किशोर साहू के खाते में आई। उसने यह रकम अपनी कंपनी भिलाई-दुर्ग फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी में निवेश कर दी। नंदनी थाना पुलिस ने 27 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले में बीएनएस एक्ट और आईटी एक्ट की धारा 66(सी) के तहत अपराध दर्ज किया है। जांच में यह सामने आया है कि यह एक संगठित गिरोह है, जिसने सरकारी रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर बैंकों को धोखा देने की योजना बनाई थी। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version