Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 64 राज्य स्तरीय सम्मानित होंगे…

दुर्ग : 28 अगस्त 2025

दुर्ग व कोरबा के दो शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाज़ा जाएगा। दुर्ग जिले के हनोदा शासकीय माध्यमिक स्कूल की डॉ. प्रज्ञा सिंह और कोरबा जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा के संतोष कुमार चौरसिया को 5 सितंबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। इन्हें 50 हजार रुपये व रजत पदक मिलेगा।

यह भी पढ़े : नूंह पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार…

राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षा सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह समारोह 5 सितंबर को सुबह 11 बजे राजभवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे, जबकि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि होंगे। चयनित शिक्षकों का रिहर्सल 4 सितंबर को SCERT, शंकर नगर और राजभवन में होगा। शिक्षकों को फोटोग्राफी का खर्च स्वयं उठाना होगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version