Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तीज पर महिलाओं से वसूली, हिर्री टीआई सस्पेंड…

बिलासपुर : 28 अगस्त 2025

तीज पर्व पर मायके जा रही महिलाओं और उनके परिजनों से वाहन चेकिंग के नाम पर वसूली करने वाले हिर्री थानेदार अवनीश पासवान को निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी रजनेश सिंह ने यह कार्रवाई की है।

एसएसपी ने तीज और गणेशोत्सव को देखते हुए वाहन चेकिंग का दायरा बढ़ाने और महिलाओं-बुजुर्गों से शालीनता से पेश आने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद हिर्री क्षेत्र के भोजपुरी टोल प्लाजा पर पुलिस टीम ने तिजहारिन महिलाओं और उनके परिजनों को रोककर जुर्माना वसूला, जिससे महिलाएं परेशान होती रहीं। इस दौरान टीआई पासवान मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़े : युक्तियुक्तकरण पोस्टिंग पर असंतोष, 29-30 अगस्त को संभागीय सुनवाई…

शिकायत DGP अरुण देव गौतम तक पहुंचने के बाद उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। इसके बाद एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से टीआई को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। वहीं, इस कार्रवाई पर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम अरुण साव के समर्थक दावा कर रहे हैं कि उनके हस्तक्षेप से तीजहारिन बहनों को परेशान करने वाले टीआई को हटाया गया। इस दावे के पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version