Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी…

रायपुर / मनेन्द्रगढ़-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : 26 अगस्त 2025,

मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में तेज बारिश हुई, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया। वहीं (MCB) जिले के भरतपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 8 भैंसों की मौत हो गई। अंबिकापुर में भी दोपहर के समय करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश से शहर की सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं। यहां मंत्री राजेश अग्रवाल के बंगले में भी पानी घुस गया। निचले इलाकों में घरों और दुकानों तक पानी पहुंच जाने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को सरगुजा सहित प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। विभाग ने आज प्रदेश के 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण और शहरी दोनों ही इलाकों में जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version