Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में नशीली सिरप की तस्करी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार…

रायपुर : 26 अगस्त 2025

रायपुर पुलिस ने नशीली सिरप की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कबीर नगर थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनडोंगरी तालाब के पास कुछ युवक अवैध नशीली सिरप लेकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं।

सूचना पर कबीर नगर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में बोरी और बैग से 100 नशीली सिरप की बोतलें बरामद हुईं। जांच में पता चला कि सुरेंद्र सिंह नामक आरोपी इस अवैध कारोबार का सप्लायर भी है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. राहुल बंजारे, पिता महेश बंजारे, निवासी सतनामी बस्ती, पीपल पेड़ के पास, रायपुर।
  2. नंदन मिश्रा, पिता प्रमोद मिश्रा, निवासी ग्राम मजगाँव, तहसील देवतालाब, जिला रीवा (म.प्र.), हाल पता अवधपारा सोनडोंगरी, रायपुर।
  3. सुरेंद्र सिंह, निवासी ग्राम बनगोठरी, थाना पिलानी, जिला झुनझुन (राजस्थान), हाल पता सेक्टर-4 उदया सोसाइटी, बिजली ऑफिस के पास, थाना आमानाका, रायपुर।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version