Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: एनीकेट पार करते समय लीलागर नदी में बहा युवक, 27 घंटे बाद SDRF ने बरामद किया शव…

जांजगीर-चांपा : 26 अगस्त 2025,

जिले में सोमवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में लीलागर नदी में बहे युवक का शव 27 घंटे बाद SDRF की टीम ने बरामद कर लिया। यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवक सोमवार सुबह साइकिल से एनीकेट पार कर रहा था। एनीकेट पर पानी का तेज बहाव होने से वह संतुलन खो बैठा और साइकिल समेत नदी में बह गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे केवल उसकी साइकिल ही निकाल पाए।

सूचना मिलने पर पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। इसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया। बोट से लगातार खोजबीन की गई, लेकिन सोमवार देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिली।

आखिरकार मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे SDRF की टीम को घटना स्थल से लगभग एक किलोमीटर दूर युवक का शव तैरता हुआ मिला। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। फिलहाल मामले की आगे जांच जारी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version