Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अमेरिका ने भारत पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया, 27 अगस्त सुबह से लागू

नई दिल्ली, 26 अगस्त 2025,

अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामानों पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भारतीय समयानुसार यह टैरिफ बुधवार 27 अगस्त को सुबह 9:31 बजे से लागू हो जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 6 अगस्त को रूस से तेल खरीदने के लिए भारत को दंडित करने के तौर पर इस टैरिफ का ऐलान किया था। इसके अलावा, व्यापार घाटे का हवाला देते हुए 7 अगस्त से पहले ही भारत पर 25% टैरिफ लागू कर दिया गया था। अब कुल मिलाकर भारत से अमेरिका जाने वाले सामानों पर 50% तक का आयात शुल्क लग जाएगा।

किन सेक्टरों पर असर?

अमेरिका की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यह टैरिफ ज्वेलरी, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल और सीफूड इंडस्ट्री पर लागू होगा। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि दोनों देशों के बीच कोई ट्रेड डील नहीं होती या टैरिफ में कमी नहीं आती, तो भारत के 48.2 अरब डॉलर के निर्यात पर सीधा असर पड़ सकता है।

किन्हें मिलेगी छूट?

भारतीय उद्योगों पर संभावित असर

विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका के इस कदम से भारत के ज्वेलरी, रेडीमेड गारमेंट, वाहन और समुद्री खाद्य निर्यातकों का मुनाफा घट सकता है। वहीं, आईटी और फार्मा जैसी प्रमुख निर्यात आधारित इंडस्ट्री फिलहाल सुरक्षित रहेंगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version