Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोंडागांव में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 1.63 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला…

कोंडागांव: 26 अगस्त 2025,

त्योहारी सीजन में सड़क हादसों पर रोक लगाने और लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक करने जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से कुल ₹1,63,317 का जुर्माना वसूला गया।

अभियान में महेंद्रा ट्रेवल्स की दो बसों पर नियम विरुद्ध संचालन के लिए ₹10,000 का शमन शुल्क लगाया गया। इसी तरह मोटरयान अधिनियम का उल्लंघन करने वाली 11 बसों से ₹20,000 वसूला गया। बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के चल रहे 7 वाहनों से ₹21,000 का चालान काटा गया।

कई मामलों में सख्त कार्रवाई:

जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैगया ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त भी किया जाएगा। यह अभियान त्योहारों के समय लोगों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version