Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोंडागांव में सड़क हादसा: विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं…

कोंडागांव: मनोज शर्मा

फरसगांव थाना क्षेत्र के NH-30 पर पाटला ढाबा के पास रविवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। हादसा उस समय हुआ जब चित्रकूट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप का काफिला फरसगांव से गुजर रहा था। तेज बारिश के चलते सड़क पर जलजमाव हो गया था, इसी दौरान काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

इस दुर्घटना में सौभाग्य से विधायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप पूरी तरह सुरक्षित रहे। वहीं काफिले में मौजूद कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। घायल कार्यकर्ता को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विधायक गोयल ने स्वयं डॉक्टरों को उनके बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

फिलहाल दयाराम सेठिया की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। हादसे का प्रमुख कारण तेज बारिश के कारण सड़क पर हुआ जलभराव बताया जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version