Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ा हादसा टला: एम्बुलेंस में लगी आग, गर्भवती महिला और जुड़वां बच्चों की बची जान…

जगदलपुर: 26 अगस्त 2025,

मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के पोर्च से महज 100 मीटर पहले गुरुवार को एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। आसना क्षेत्र से लेबर पेन के दौरान गर्भवती महिला को लेकर आ रही 108 एम्बुलेंस में अचानक आग लग गई। लेकिन ड्राइवर और सहकर्मी की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया।

सूत्रों के अनुसार, जैसे ही एम्बुलेंस मेडिकल कॉलेज के गेट को पार कर पोर्च की ओर बढ़ रही थी, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। स्थिति को भांपते हुए ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी रोकी और गर्भवती महिला को बाहर निकालकर सुरक्षित गायनिक वार्ड पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षाकर्मी, फायर मैन, इलेक्ट्रिशियन और आयुष्मान विभाग के स्टाफ मौके पर पहुंच गए। फायर पाइप और सिलेंडर की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। सौभाग्य से गर्भवती महिला ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद स्वस्थ जुड़वां बच्चों को जन्म दिया।

अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू ने बताया, “हमारे स्टाफ ने समय रहते सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग कर एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है।” समय पर लिए गए त्वरित फैसलों और सतर्कता ने न केवल गर्भवती महिला बल्कि उसके नवजात जुड़वां बच्चों की भी जान बचा ली।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version