Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नशे में वाहन चलाने वालों पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 90 वाहन जब्त…

रायपुर: 26 अगस्त 2025,

राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों (ड्रंक एंड ड्राइव) के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में जनवरी से अब तक 1200 से अधिक नशेड़ी चालकों पर कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, सिर्फ अगस्त माह में ही 171 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। वहीं बीते एक सप्ताह में 90 से अधिक चालकों को रंगे हाथों पकड़ा गया और उनके वाहन जब्त कर चालान कोर्ट में पेश किया गया।

एक सप्ताह में जब्त वाहन

ब्रीथ एनालाइज़र से जांच

रात 11 बजे से सुबह 2 बजे तक शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बेरिकेटिंग कर पुलिस चेकिंग कर रही है। ब्रीथ एनालाइज़र मशीन से जांच में नशे की हालत में पाए जाने पर मौके पर ही वाहन जब्त कर चालान बनाया जाता है।

कोर्ट में भारी जुर्माना, लाइसेंस निलंबन

न्यायालय द्वारा दोषियों पर 10,000 से 15,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी निलंबित किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम सड़क दुर्घटनाओं पर रोक और दूसरों को चेतावनी देने के लिए उठाया जा रहा है।

सड़क सुरक्षा पर खतरा

यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे में वाहन चलाना सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। ऐसे चालक न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण ड्रंक एंड ड्राइव है।

त्योहारों को लेकर सख्ती

एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट किया कि आने वाले त्योहारी सीजन में चेकिंग और कड़ी होगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, अन्यथा वाहन जब्त कर कोर्ट भेजा जाएगा और भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version