Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सुबह 5 बजे कबीर नगर क्षेत्र में रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 100 सदस्यीय टीम ने दी दबिश…

रायपुर/ जी भुषण : 24 अगस्त 2025,

अपराधों पर नकेल कसने और नशे के कारोबार पर रोकथाम के लिए रायपुर पुलिस ने तड़के शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। कबीर नगर क्षेत्र में पुलिस की लगभग 100 सदस्यीय टीम ने छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया तथा 20 से अधिक आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम डी.आर. पोर्ते और नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक ईशु अग्रवाल (भा.पु.से.) ने किया। इस दौरान कबीर नगर, आजाद चौक, आमानाका, सरस्वती नगर थानों के प्रभारी सहित एण्टी क्राईम व साइबर यूनिट तथा रक्षित केन्द्र के जवान भी शामिल थे।

टीम ने कबीर नगर क्षेत्र के हीरापुर, वीर सावरकर नगर, आर.डी.ए. कॉलोनी व आसपास के इलाकों में छापेमारी कर चिट्टा (हेरोईन) के प्रकरण में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, पुराने अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। मकानों और किरायेदारों का सत्यापन कर बाहरी व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लोगों को नशे से दूर रहने की अपील करते हुए जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि यदि किसी को मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो वह मोबाइल नंबर 9479216156, 9479211933 या 1933 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version