Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

जांजगीर में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर घायल…

जांजगीर। जिले में कोसला-भदरा मार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल पामगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजवाया। वहीं मृत युवक के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version