Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नई दिल्ली : एमसीडी और रेलवे ने शुरू की ‘मच्छर नाशक ट्रेन’…

नई दिल्ली : 23 अगस्त 2025

अब डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने उत्तर रेलवे के सहयोग से शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ‘मच्छर नाशक ट्रेन’ की शुरुआत की।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि यह पहल दिल्लीवासियों के स्वास्थ्य सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा, “यह केवल एक ट्रेन नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए एक कवच है। यह उन क्षेत्रों तक पहुँचेगी जहाँ मैन्युअल रूप से पहुँचना संभव नहीं है।”

विशेष अभियान के तहत रेलवे वैगन पर रखे ट्रक में लगे पावर स्प्रेयर से पटरियों के दोनों ओर 50 से 60 मीटर तक लार्वा-रोधी रसायनों का छिड़काव किया जाएगा। मानसून में रेलवे पटरियों के आसपास जलभराव से मच्छरों के प्रजनन की आशंका अधिक रहती है।

एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार ने इस पहल को जन स्वास्थ्य के लिए अहम बताते हुए नागरिकों से भी सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा, “नगर निगम स्वच्छता और मच्छर उन्मूलन अभियान को मिशन मोड में चला रहा है, लेकिन यह तभी सफल होगा जब हर घर अपने आसपास पानी जमा न होने दे।”

आयुक्त ने बताया कि यह अभियान सितंबर तक जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक डेंगू के मामले पिछले साल की तुलना में काफी कम दर्ज किए गए हैं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version