Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

गांजा तस्करी में बड़ी कार्रवाई: कार से माल जब्त, युवती- दो युवक सलाखों के पीछे…

गरियाबंद: संवाददाता 23 अगस्त 2025;

पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में कार्रवाई करते हुए 01 क्विंटल 90 किलो गांजा पकड़ा है। जिले में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी पकड़ी गई है। यह गांजा उड़ीसा से गरियाबंद होते हुए जबलपुर मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। इस प्रकरण में तीन आरोपियों में एक युवती भी शामिल है। वहीं इनोवा समेत दो कार भी जप्त की गई है।

बता दें कि, मुखबिर की सूचना पर छुआ से लगातार पीछा करते हुए मालगांव इलाके में इनोवा समेत दो कार को पुलिस वाहन सी.पी.आर से ठोकर मारकर रोका गया। कार में सवार दो युवक और एक युवती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि जबलपुर में गांजे की कीमत ज्यादा मिलने के कारण वे उड़ीसा से गांजा खरीदकर ले जा रहे थे। एसडीओपी निशा सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है और आगे भी ऐसी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। पकड़े गए तस्करों के अलावा कुछ तस्कर फरार हैं उनकी भी खोज खबर ली जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version