Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नवा रायपुर में तैयार नई विधानसभा भवन का उद्घाटन 1 नवंबर को, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि…

नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई पहचान बनने जा रही नवा रायपुर स्थित विधानसभा की भव्य नई इमारत अब पूरी तरह से तैयार हो गई है। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने भवन को अंतिम रूप से सजाने-संवारने का काम भी पूरा कर लिया है। राज्य की रजत जयंती (25 वर्ष) के अवसर पर 1 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भवन का उद्घाटन करेंगे। यह अवसर ऐतिहासिक होने जा रहा है क्योंकि पहली बार राज्य को अपनी नई और अत्याधुनिक विधानसभा मिलने जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, समारोह की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर सकते हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल समेत कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। नए विधानसभा भवन में आगामी सत्र के आयोजन की भी तैयारी शुरू हो गई है। PWD के अधिकारी भवन के अंदरूनी हिस्सों, सुविधाओं और तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटे हैं ताकि उद्घाटन से पहले सभी इंतज़ाम पूरी तरह दुरुस्त किए जा सकें।

नई विधानसभा इमारत आधुनिकता और परंपरा का संगम मानी जा रही है, जिसमें उन्नत तकनीकी व्यवस्थाओं के साथ छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version