Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य मंत्री ने किया सी.टी. स्कैन मशीन का लोकार्पण…

बेमेतरा: 22 अगस्त 2025;

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जायसवाल ने शुक्रवार को बेमेतरा जिला चिकित्सालय में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से स्थापित 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सुविधा बेमेतरा जिला एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि अब मरीजों को सिर की चोट, ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, हृदय एवं फेफड़ों से संबंधित समस्याएं, पेट दर्द, आंतों की समस्या, पथरी तथा अन्य जटिल बीमारियों की जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। कम लागत पर समय पर सटीक जांच की सुविधा जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध हो सकेगी। सीटी स्कैन कक्ष का अवलोकन करते हुए मंत्री जायसवाल ने मशीन की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की सराहना की। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट, टेक्नीशियन और अन्य स्टाफ की उपलब्धता की भी जानकारी ली।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version