Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को ग्लोबल इन्वेस्टमेंट हब बनाने की कवायद : सीएम साय का जापान दौरा…

रायपुर/जापान: 22 अगस्त 2025;

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान पहुंचा। राजधानी टोक्यो में सीएम साय ने सबसे पहले आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल समाधान के क्षेत्र में अग्रणी एनटीटी लिमिटेड, जापान की सीईओ कायो इतो से मुलाकात की। दोनों के बीच छत्तीसगढ़ में डिजिटल और उन्नत आईटी सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। एनटीटी लिमिटेड लगभग 90 बिलियन डॉलर के राजस्व के साथ वैश्विक स्तर पर एक अग्रणी कंपनी है।

जापान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री साय ने टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना की और छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर शांति और सामर्थ्य का प्रतीक है और यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी दिखाई देता है।

गौरतलब है कि भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर सीएम साय का यह दौरा आयोजित किया गया है। इस दौरान वे जापान और दक्षिण कोरिया में निवेशकों से मुलाकात करेंगे। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर तलाशना है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version