Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी के पास अवैध शराब बेचने वाला ‘केटली’ गिरफ्तार, 9300 रुपये की शराब जब्त…

रायपुर। 21 अगस्त 2025;

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान आकाश छाबड़ा उर्फ केटली (25 वर्ष), निवासी आरडीए कॉलोनी, डिपरापारा के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी एस.एन. सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी फेस-2, विमल फैक्ट्री के पास एक युवक अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भूरे रंग के बैग और लाल बोरी में रखी देशी मसाला शराब के 48 पौवा (8.640 बल्क लीटर, कीमत करीब 4800 रुपये) और रोमियो ब्रांड देशी प्लेन शराब के 50 पौवा (9.000 बल्क लीटर, कीमत 4500 रुपये) जब्त किए। कुल मिलाकर 9300 रुपये की अवैध शराब बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपी शराब बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या जानकारी पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 363/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस का कहना है कि डीडी नगर थाना स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगा है। इस सफल कार्रवाई में शामिल पूरी टीम की सराहना की गई है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version