Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

साय केबिनेट का विस्तार : राजभवन में शपथ ग्रहण आज …

रायपुर। मुख्यमंत्री साय के मंत्रिमंडल का विस्तार आज होने जा रहा है। राजभवन में सुबह 10:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। तीनों विधायकों के लिए स्टेट गैरेज में गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं और उन्हें समारोह में समय पर पहुंचने का संदेश भी भेजा गया है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version