Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खेत में बिछाए करंट के तार से पूर्व सरपंच की मौत, शिकारियों सहित 4 गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ ;

तिल्दा-नेवरा (छत्तीसगढ़)। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम गौरखेडा के 4 लोगों को पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत की मेढ़ पर करंट युक्त तार बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से पूर्व सरपंच ओमप्रकाश वर्मा की मौत हो गई।

ये हैं आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में चिन्ताराम यादव (50), विश्राम धीवर (55), धरम सिंह यादव (50) और ग्राम केंवतरा के बलकरण वर्मा (45) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से जीआई खुला तार, बिजली वायर और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

11 अगस्त को हुई थी घटना

मामला 11 अगस्त का है। आरोपियों ने ग्राम छतौद खार स्थित ओमप्रकाश वर्मा के खेत की मेढ़ पर करंट युक्त तार लगाया था। उसी दौरान करंट की चपेट में आकर पूर्व सरपंच की मौत हो गई। शुरू में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि यह तार जंगली सूअर जैसे वन्य जीवों के शिकार के लिए बिछाए गए थे।

कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनके खिलाफ धारा 105, 238(ख), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

वन विभाग पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली सूअरों और अन्य वन्य जीवों का अवैध शिकार होता आ रहा है। बावजूद इसके वन विभाग इस पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। लोगों ने ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version