Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में प्रार्थना सभा के नाम पर चंगाई सभा और धर्मांतरण का बवाल, पास्टर समेत दो गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ ;

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रार्थना सभा के नाम पर चल रही चंगाई सभा और धर्मांतरण को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक, गांव के एक मकान में भजन-कीर्तन और प्रार्थना सभा चल रही थी, जिसमें ईसाई समुदाय के लोग शामिल थे। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और धर्मांतरण कराने का आरोप लगाते हुए “जय श्रीराम” के नारे लगाने लगे। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। थाने में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बीमार और जरूरतमंद लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इस पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की और लिखित शिकायत भी दर्ज कराई।

थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पास्टर सुखनंदन लहरे और उसके भाई रघुनंदन लहरे के खिलाफ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाकर ऐसी प्रार्थना सभाओं पर नजर रख रहे हैं। उनका कहना है कि शहर से लेकर गांवों तक हर शुक्रवार और रविवार को होने वाली प्रार्थना सभाओं में गरीब और परेशान लोगों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version