Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट में 1 जवान शहीद – 3 घायल…

छत्तीसगढ़ ;

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बार फिर नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। भोपालपटनम थाना क्षेत्र के उल्लुर इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया। इस हमले में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए, जबकि 3 अन्य जवान घायल हुए हैं।

नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हमला

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त को DRG की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर नेशनल पार्क क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली थी। 18 अगस्त की सुबह जैसे ही जवान लौट रहे थे, तभी नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए। धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर ही जवान दिनेश नाग शहीद हो गए।

घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर

ब्लास्ट में घायल हुए 3 जवानों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल तीनों की हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज जारी है।

शहीद को श्रद्धांजलि

जवान दिनेश नाग की शहादत पर पुलिस विभाग और प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों की इस कायराना करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और इलाके में अभियान तेज किया जाएगा।

खबर में आगे अपडेट जारी है…

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version