Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मौसम का बदला मिज़ाज: कई जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी..

रायपुर ,छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में आज रात गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है।

अगले 24 घंटे में भारी से अति भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी सोमवार 18 अगस्त को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। विशेषकर बस्तर संभाग के बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रायपुर में सोमवार को आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बिजली गिरने की स्थिति में खुले स्थानों से दूर रहें, सुरक्षित स्थानों पर शरण लें और अनावश्यक यात्रा से बचें। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर खेतों या खुले मैदानों में न जाएं।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version