Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पार्सल बम साज़िश का भंडाफोड़ – स्पीकर में छिपा 2 किलो IED बरामद, सात आरोपी गिरफ्तार

खैरागढ़–छुईखदान–गंडई, 16 अगस्त 2025

केसीजी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक घातक पार्सल बम साज़िश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गंडई क्षेत्र से स्पीकर में छिपा 2 किलो का इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किया है। इस मामले में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें आईईडी बनाने वाला, फाइनेंस करने वाला, सप्लाई नेटवर्क से जुड़े लोग और फर्जी लोगो बनाने वाला शामिल हैं।

मामला ऐसे खुला

https://swatantrachhattisgarh.com/wp-content/uploads/2025/08/durg-पुलिस.mp4

गंडई के एक दुकान पर गिफ्ट-पैक्ड संदिग्ध पार्सल डिलीवर हुआ, जिस पर फर्जी इंडिया पोस्ट लोगो और पता अंकित था। पार्सल मानपुर, नर्मदा (थाना गंडई) निवासी अफसार खान के नाम से भेजा गया था। प्राप्तकर्ता ने संदेह होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने बम स्क्वॉड की मदद से जांच की तो पार्सल के अंदर ब्रांड-न्यू स्पीकर में छिपा 2 किलो आईईडी पाया गया।

विस्फोटक की तकनीक

जांच में सामने आया कि यह बम स्पीकर को बिजली से जोड़ते ही विस्फोट करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

साज़िश और नेटवर्क

पुलिस जांच में यह मामला अफसार खान की हत्या की साजिश और दुर्ग जिले की पत्थर खदान से अवैध विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ा पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. विनय वर्मा, 20 वर्ष, निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़
  2. परमेंश्वर वर्मा, 25 वर्ष, निवासी चीचा, थाना लिटिया, दुर्ग
  3. गोपाल वर्मा, 22 वर्ष, निवासी कुसमी, थाना खैरागढ़
  4. घासीराम वर्मा, 46 वर्ष, निवासी केसला, थाना खैरागढ़
  5. दिलीप धिमर, 38 वर्ष, निवासी मात्रा, थाना नंदिनी नगर अहिवारा
  6. गोपाल खेलवार, निवासी पथरिया, थाना नंदिनी नगर अहिवारा
  7. खिलेश वर्मा, 19 वर्ष, निवासी बाज़ार अतरिया, थाना खैरागढ़

बरामद सामग्री

पुलिस कार्रवाई

मामला एफआईआर क्रमांक 277/2025 थाना गंडई में दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, विस्फोटक के अवैध कारोबार और डायवर्जन में शामिल अन्य लोगों पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। यह कार्रवाई न केवल एक नियोजित हत्या को टालने में सफल रही, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय अवैध विस्फोटक आपूर्ति नेटवर्क का भी खुलासा हुआ।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version