Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बॉब सिम्पसन का निधन…

खेल : 16 अगस्त 2025

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी बॉब सिम्पसन का शनिवार, 16 अगस्त को सिडनी में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। सिम्पसन का योगदान बतौर खिलाड़ी, कप्तान और कोच तीनों भूमिकाओं में यादगार रहा। उन्हें उन क्रिकेटरों में गिना जाता है जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को मुश्किल दौर से निकालकर एक विश्वस्तरीय टीम में बदलने में अहम भूमिका निभाई।

सिम्पसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 62 टेस्ट मैच खेले और 46.81 की शानदार औसत से 4869 रन बनाए, जिसमें 10 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं। साल 1964 में मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई उनकी 311 रनों की पारी एशेज इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है। उन्होंने दो वनडे मैच भी खेले और कुल 36 रन बनाए। बल्लेबाजी के साथ-साथ वे एक शानदार स्लिप फील्डर और उपयोगी लेग स्पिनर भी थे। टेस्ट में उन्होंने 71 विकेट जबकि वनडे में 2 विकेट अपने नाम किए।

सिम्पसन ने दिसंबर 1957 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उनका आखिरी टेस्ट अप्रैल 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्सटन में खेला गया, जो उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का अंतिम मैच भी रहा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की 39 टेस्ट मैचों में कप्तानी की, जिसमें से 12 में जीत, 12 में हार और 15 ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी में टीम ने दो वनडे भी खेले, जिसमें से एक में जीत और एक में हार मिली।

सिम्पसन ने 1968 में संन्यास लिया था, लेकिन कैरी पैकर वर्ल्ड सीरीज के दौर में ऑस्ट्रेलिया टीम को सँभालने के लिए दोबारा मैदान पर लौटे और टीम की कप्तानी भी की। बाद में बतौर कोच भी उन्होंने कंगारू क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। बॉब सिम्पसन का क्रिकेट जगत में योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version