Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

किश्तवाड़ के चासोती गांव में फ्लैश फ्लड से तबाही, अब तक 65 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…

जम्मू-कश्मीर : 16 अगस्त 2025

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चासोती गांव में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 65 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इंडियन आर्मी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन मिलकर राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। आज शनिवार सुबह मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले गुलाबगढ़ के पधर ब्लॉक का जायजा लिया और फिर चासोती गांव पहुंचकर हालात की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों, घायलों और राहत कार्य में लगे अधिकारियों से मुलाकात की।

उमर अब्दुल्ला ने कहा, “राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद यह जांच की जाएगी कि जब मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, तब प्रशासन कोई प्रिवेंटिव कदम उठा सकता था या नहीं।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री ने फोन पर बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी जानकारी दी कि केंद्र सरकार तुरंत हरकत में आई और प्रधानमंत्री स्वयं हालात पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ, एयरफोर्स, आर्मी, बीआरओ और स्थानीय प्रशासन लगातार मलबा हटाने और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।

फ्लैश फ्लड से न केवल जनहानि हुई है बल्कि कई घर और संपत्तियां भी पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। प्रभावित इलाकों में लगातार राहत सामग्री, मेडिकल सहायता और जरूरी सपोर्ट पहुंचाया जा रहा है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version