Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, कई घंटों बाद काबू…

भिलाई/दुर्ग: 16 अगस्त 2025,

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस-8 के डस्ट क्रिएटर का वॉल्व अचानक फट जाने से धमन भट्टी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें इतनी ऊँचाई तक उठीं कि उन्हें कई किलोमीटर दूर से साफ-साफ देखा जा सकता था।

घटना से मचा हड़कंप
आग लगते ही पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग ने स्टोर और आसपास के इलाके को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही भिलाई इस्पात संयंत्र की 4 से 5 फायर ब्रिगेड गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं। प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे में भारी नुकसान होने का अनुमान है। बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में केबल जलकर खाक हो गए और आसपास की विद्युत व्यवस्था भी प्रभावित रही। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि डस्ट क्रिएटर का वॉल्व खुलने से यह आगजनी हुई।फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन नुकसान का आकलन करने में समय लगेगा।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version