Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

खैरागढ़ में एसयूवी से 4 करोड़ से अधिक कैश बरामद, गुप्त चैंबर से मिला पैसा…

खैरागढ़/राजनांदगाँव : 15 अगस्त 2025

राजनांदगांव/खैरागढ़। स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को खैरागढ़ पुलिस ने ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर वाहनों की सघन चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एसयूवी से 4 करोड़ 4 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान वाहन में एक गुप्त चैंबर मिला, जिसमें यह नकदी छिपाकर रखी गई थी। वाहन मालिक से पैसों के स्रोत और परिवहन संबंधी दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर पूरी राशि जब्त कर ली।

पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह रकम पारस पटेल और अक्षय पटेल नामक व्यक्तियों की है, जो गुजरात के वडोदरा निवासी हैं। पुलिस ने बरामद नकदी आयकर विभाग को आगे की जांच के लिए सौंप दी है। अब यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी राशि कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version