Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना, वंचित महिलाओं के लिए फिर से मौका, 15 अगस्त से शुरू होगा दूसरा चरण…

जगदलपुर : 13 अगस्त 2025

महतारी वंदन योजना से वंचित रह गई महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस योजना के आवेदन का दूसरा चरण शुरू करने का निर्णय लिया है। 15 अगस्त से 31 अगस्त तक पात्र महिलाएं फिर से आवेदन कर सकेंगी।

यह भी पढ़े : नैला में 14 अगस्त को खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, औराईकला में 25 हजार पौधों का वृक्षारोपण…

दूसरे चरण में फिलहाल बस्तर संभाग के नियद नेल्लानार योजना से जुड़े कैंप और गांवों की छूटी हुई महिलाओं को यह अवसर दिया जाएगा। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को हर महीने ₹1,000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विभाग के संचालक पीएस एल्मा ने बताया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा ली गई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों के बाद यह पहल की जा रही है। बस्तर जिले में करीब 15,000 आवेदन अस्वीकृत हो गए थे, जिसके कारण कई पात्र महिलाओं तक राशि नहीं पहुंच सकी।

सत्यापन की प्रक्रिया

पहले चरण में आवेदन अभियान फरवरी 2024 तक चला था, जिसकी अंतिम तिथि 20 फरवरी थी। अब दूसरे चरण से योजना से वंचित पात्र महिलाओं को मौका मिलेगा और सत्यापन के बाद उन्हें हर महीने ₹1,000 की सहायता राशि दी जाएगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version