Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नैला में 14 अगस्त को खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, औराईकला में 25 हजार पौधों का वृक्षारोपण…

जांजगीर-नैला : 13 अगस्त 2025

जांजगीर-चांपा जिले के नैला स्थित गायत्री मंदिर के पास 14 अगस्त को नया पुलिस सहायता केंद्र शुरू होगा। विधायक व्यास कश्यप की पहल और पुलिस अधीक्षक विजय पांडे के निर्देशन में स्थापित इस केंद्र में 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। इससे शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और नैला रेलवे स्टेशन सहित आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। लंबे समय से इस केंद्र की मांग की जा रही थी।

यह भी पढ़े : राजनांदगांव में मिनीमाता निर्वाण दिवस, 10 लाख की घोषणा…

बलौदा विकासखंड के औराईकला में “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शुरू हुआ। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के नेतृत्व में जिला प्रशासन और प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से 25 हेक्टेयर भूमि पर तीन चरणों में 25 हजार पौधे लगाए जाएंगे। पहले चरण में आम, करंज, आँवला, अर्जुन, शीशम, पीपल, सिरसा और कटहल सहित छायादार व औषधीय पौधे रोपे गए। प्रकाश इंडस्ट्रीज इन पौधों की फेंसिंग, पानी और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेगी। ग्रामीणों ने इस पहल को जमीन की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के लिए सराहा और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version