Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ट्रक ड्राइवर को नग्न कर पीटने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 पर इनाम घोषित…

जगदलपुर : 13 अगस्त 2025

जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में यूपी के ट्रक ड्राइवर को नग्न कर नचाकर पीटने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 मुख्य आरोपी अब भी फरार हैं। SP शलभ सिन्हा ने फरार आरोपियों आयुष राजपूत (27) और मिथिलेश साहू पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उनकी जानकारी देने वालों का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

यह भी पढ़े : कोरबा में बढ़ा चोरों का दुस्साहस. हरदी बाजार में दीवार तोड़कर किशन ट्रेडर्स से 50 हजार की चोरी…

मामला 25 जुलाई का है, जिसमें पीड़ित खुर्शीद अहमद को फार्महाउस में बंधक बनाकर मारपीट की गई थी और फिर हैदराबाद ले जाकर जंगल में छोड़ दिया गया था। गिरफ्तार आरोपी नीलम नाग (22) और संजू उर्फ पिंटू (22) को जेल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version