Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सल मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल…

बीजापुर, 12 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी का दल सोमवार को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार को गंगालूर क्षेत्र में पहुंचने के बाद से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में कई नक्सलियों के भी घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version