Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल – राजीव भवन में विशेष स्क्रीनिंग…

रायपुर: 11 अगस्त 2025

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ ने राजधानी स्थित राजीव भवन में “वोट चोरी” प्रकरण पर आधारित विस्तृत वीडियो प्रेज़ेंटेशन की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की। यह प्रेज़ेंटेशन हाल ही में राहुल गांधी द्वारा उजागर किए गए उस मुद्दे पर केंद्रित था, जिसमें भाजपा और चुनाव आयोग की कथित मिलीभगत से लोकतंत्र विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाया गया है।

कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की गहरी साठगांठ से लोकतंत्र पर सीधा प्रहार हो रहा है। मतदाता सूची में हेराफेरी कर जनता के अधिकारों की लूट की जा रही है, जो संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

पूर्व मंत्री सत्य नारायण शर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा का यह कृत्य लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने मांग की कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस साजिश का संज्ञान लेकर तुरंत कार्रवाई करे।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री सकलेन कामदार, मीडिया विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विकास उपाध्याय, प्रमोद दुबे, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा, पूर्व महापौर एजाज ढेबर, बीरगांव महापौर नंदलाल देवांगन, कनैया अग्रवाल, श्मोहम्मद सिद्दीक, महेन्द्र छाबड़ा, श्रीकुमार मेनन, अजय साहू सहित बड़ी संख्या में प्रदेश व जिला कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version