Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर-बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, पुलिस ने मकान सील किया…

रायपुर/बिलासपुर, 11 अगस्त 2025

रविवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर में धर्मांतरण के आरोपों को लेकर जमकर बवाल हुआ। बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा को हिंदूवादी संगठनों ने धर्मांतरण का प्रयास बताते हुए हंगामा किया। वहीं, रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में भी इसी तरह का विवाद हुआ, जहां आरोपियों को भीड़ ने पीट दिया|

बिलासपुर का मामला
बिलासपुर के प्रगति नगर गली नंबर-2 में प्रतिमा अल्फ्रेड के मकान में किराएदार सरस्वती कुर्रे की बेटी संगीता श्रीवास, दामाद पवन श्रीवास और उनके सहयोगी प्रार्थना सभा कर रहे थे। हिंदूवादी संगठनों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू युवतियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
हालाँकि, मौके पर मौजूद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि वे अपनी इच्छा से प्रार्थना करने आई हैं और पहले धर्म परिवर्तन का इरादा नहीं था, लेकिन जीवन में बदलाव आने के बाद उन्होंने इसे अपनाया।
पुलिस ने शिकायत पर बीएनएस की धारा 299, 353(1)(सी) के तहत केस दर्ज कर मकान सील कर दिया है।

रायपुर का मामला
रायपुर के कुकुर बेड़ा इलाके में भी हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन थाने परिसर में ही भीड़ ने एक युवक को पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित को भीड़ से बचाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राजनीतिक बयानबाजी
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने इन घटनाओं को धर्मांतरण का मामला मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल और उससे जुड़े संगठन राजनीतिक प्रोपेगंडा कर रहे हैं और पुलिस उनके दबाव में अल्पसंख्यकों पर कार्रवाई कर रही है। श्रीवास्तव ने कहा, “लोग बीमार हों तो मंदिर, मस्जिद, चर्च — जहां चाहें जा सकते हैं, यह उनकी आज़ादी है।”

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version