Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

दुर्ग: 10 अगस्त 2025

दुर्ग। थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में आरोपी हरिश मिश्रा (49), निवासी क्वार्टर नं. 18 बी, सड़क एवेन्यू, सी सेक्टर-1, भिलाई भट्ठी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक सुरेंद्र साहू (40), निवासी न्यू पुलिस लाइन, दुर्ग ने आरोपी से 10 लाख रुपये उधार लिए थे, जिसे पूरा चुका दिया था। इसके बावजूद आरोपी हरिश मिश्रा ब्याज और मूलधन के नाम पर लगातार मोबाइल फोन से पैसे मांगकर मृतक को प्रताड़ित करता रहा। घटना के दिन भी लगातार फोन कर परेशान करने पर मृतक ने आत्महत्या कर ली।

मर्ग जांच में मामला धारा 108 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 4 के तहत दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आदतन अपराधी है और पूर्व में भी अवैध उगाही, मारपीट एवं कर्जा एक्ट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। इसके अलावा भिलाई नगर और तिल्दा-नेवरा में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। आरोपी के खिलाफ दुर्ग, भिलाई और रायपुर के थानों में अन्य आपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी से कर्ज से संबंधित डायरी भी जब्त की है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version