Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तेलीबांधा के मरीन ड्राइव तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त तैरकर बचा…

रायपुर के तेलीबांधा तालाब में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। नहाने के लिए तालाब में उतरे 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त तैरकर बाहर निकल आया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम हनी मानिकपुरी, निवासी गुंडरदेही है। हनी और उसका दोस्त रायपुर के टाटीबांध इलाके में रहते थे और एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। रविवार करीब 2:15 बजे दोनों छुट्टी मनाने के लिए मरीन ड्राइव पहुंचे। इस दौरान वे कथित तौर पर नशे की हालत में थे।

दोनों तालाब में नहाने उतरे, तभी हनी गहराई में चला गया और डूब गया। उसका दोस्त किसी तरह किनारे तक तैरकर आ गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तेलीबांधा थाना पुलिस और SDRF टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाकर हनी का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version