Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मोबाइल विवाद ने ली दोस्त की जान, बीच बाजार में चाकू मारकर की हत्या…

बिलासपुर : 09 अगस्त 2025

बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात मोबाइल विवाद को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना थाने से महज 100 मीटर दूर, भीड़भाड़ वाले ज्वाली पुल चौक पर हुई।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट की सख्ती…

पुलिस के अनुसार, आरोपी गणेश रजक (डोंगाघाट) ने शराब के नशे में दीपक साहू (22, पचरीघाट) से मोबाइल मांगा। मना करने पर उसने बीच सड़क पर दीपक के सीने में ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों झारखंड के बैद्यनाथ धाम गए थे, वहीं से मोबाइल को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी को शनिचरी बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version