Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर हाईकोर्ट की सख्ती…

बिलासपुर : 09 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य की खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सरकार से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने कहा कि रायपुर एम्स में मरीजों को डॉक्टर से मिलने के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद 48 घंटे तक इंतजार, बिलासपुर में डॉक्टरों का समय पर न पहुंचना, सर्जरी में चार-चार महीने की देरी और एक्स-रे जैसी साधारण जांच में तीन घंटे का इंतजार चिंताजनक है।

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, 14 अगस्त के बाद ही बनेगी नई तारीख…

कोर्ट ने घटिया दवाओं, गलत गर्भावस्था जांच किट, बंद पड़ी मशीनों और लैब की स्थिति पर भी सवाल उठाए। बिलासपुर के एक केंद्र में 15 में से एक भी डॉक्टर सुबह 11 बजे तक मौजूद नहीं था। सचिव, स्वास्थ्य विभाग को व्यक्तिगत शपथपत्र देने का निर्देश दिया गया है। अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version