Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, 14 अगस्त के बाद ही बनेगी नई तारीख…

रायपुर : 09 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट के विस्तार की चर्चा तेज है, लेकिन 14 अगस्त तक मंत्रिमंडल में बदलाव नहीं होगा। प्रदेश के राज्यपाल रामेन डेका विदेश प्रवास पर हैं और उनकी वापसी के बाद ही नई तिथि तय होगी। फिलहाल दो मंत्री पद रिक्त हैं, जिनके लिए अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल में से तीन नामों पर चर्चा है। सूत्रों के अनुसार एक मौजूदा मंत्री को भी बाहर किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : रायपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ – रक्षाबंधन पर लौटे आंसू और मुस्कान…

अगस्त में संसदीय सचिवों और निगम-मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर भी मुहर लग सकती है। यह परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह ने शुरू की थी, जिसे कांग्रेस सरकार ने भी जारी रखा था। हाल ही में पूर्व CM भूपेश बघेल ने भी संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने की मांग उठाई थी, ताकि विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

वेबसाईट- www.swatantrachhattisgarh.com व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक: https://www.facebook.com/profile.php?id=61566212073238 यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version